भरतपुर। भरतपुर विधायक एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने गुरूवार को शहर की बापूनगर व आनन्दनगर कॉलोनियों का अवलोकन किया जहॉ उन्होंने करुआ का नगला आनन्द नगर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत कराने व नवीन सडकों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये।
डॉ. गर्ग ने कृषि उपज मण्डी के पीछे टूटी पडी चम्बल पेयजल योजना की पाईप लाईन को मरम्मत कराने के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि मरम्मत का कार्य तत्काल किया जाये ताकि लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके व जलभराव की स्थिति से निजात मिल सके। उन्होंने कॉलोनी में पडी गंदगी के ढेरों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि इसे तत्काल साफ करायें तथा भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिये आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने बापूनगर में अतिक्रमण हटवाने व रोडलाईट लगवाने के नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये । इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी जाना और अधिकारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त कमलराम मीणा, तहसीलदार कैलाश गौतम , पार्षद सिकन्दर एवं रवि सरपंच आदि थे।