Sntv24: Rajasthan News: स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने की शिरकत

   

   

   
    
    
    
   
 





 



  
  
   

Rajasthan News: स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने की शिरकत

Rajasthan News: स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने की शिरकत





 भरतपुर। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड द्वारा भरतपुर के सैन छात्रावास में आयोजित हो रहे सात दिवसीय स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर में गुरूवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये जहॉ उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से कहा कि हमारे देश की गंगा-जमुना संस्कृति पूरे विश्व में विख्यात है जहॉ सभी धर्मों एवं जातियों के लोग आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रहते आये हैं। इस अनूठी परम्परा को बनाये रखना होगा और भावी पीढी को भी इसकी खूबियों की जानकारी देनी होगी। 

डॉ. गर्ग ने कहा कि हमें मानव कल्याण के लिये कार्य करना होगा तभी व्यक्ति सुखी एवं विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का सबसे बडा महत्व है जिसकी पालना स्वयं को ही करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आशावादी रहना चाहिये तभी वह निराशा के भय से बाहर निकलकर आगे बढ सकता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश के विकास में महिलाओं की अहम भागीदारी रही है और आगामी वर्षों में इस भागीदारी के प्रतिशत को और बढाना होगा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से जीवन में शांति एवं सद्भाव की जो शिक्षा प्राप्त होती है वह पूरे जीवन काम आती है। 

इस अवसर पर शिविर में शामिल छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम पार्षद नरेन्द्र चौधरी , सरपंच रवि मुरवारा , तहसीलदार कैलाश गौतम उपस्थित थे।